सोनम वांगचुक की सेहत और अनशन की जिद पर सीधा सवाल-जवाब
रिपोर्टर >>अनशन के 18 दिन बाद सोनम वांगचुक की तबीयत कैसी है? अभिजीत >>सर का 8.5 किलो वजन कम हो चुका है. अब खतरनाक 'मसल लॉस' हो रहा है जिससे अंगों को नुकसान पहुंच सकता है. वे खुद से उठ या चल भी नहीं पा रहे हैं. रिपोर्टर >>: क्या टीम उन्हें अनशन तोड़ने के लिए नहीं समझाती? अभिजीत >>: समझाने पर वे डांट देते हैं कि "डोंट वरी अबाउट मी! अगर अनशन तुड़वाने की बात करनी है तो मुझसे दूर बैठो।" उनके लिए यह मूल्यों की लड़ाई है. रिपोर्टर >>: जब लोग उनकी तुलना गांधी जी से करते हैं, तो वे क्या कहते हैं? अभिजीत >>: वे काफी गुस्सा हो जाते हैं। उन्हें अपनी 'हीरो वरशिप' या तारीफ सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है.सरकार का रवैया और पार्लियामेंट मार्च का एक्शन प्लान
रिपोर्टर >>: इतने बड़े अनशन के बाद भी क्या सरकार से बातचीत का कोई रास्ता खुला?
अभिजीत >>: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और नितिन नवीन को पत्र लिखने के बावजूद सरकार का रवैया पूरी तरह इग्नोरेंट और डिसमिसिव है.
रिपोर्टर >>: टीवी मीडिया से कवरेज न मिलने पर क्या आंदोलन किसी ब्लैक होल में फंस गया है?
अभिजीत >>: सरकार ने फंसाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देश के कोने-कोने (बिहार, झारखंड, केरल) से लोग जनरल बोगी में सफर करके खुद जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं.
रिपोर्टर >>: आगे का रोडमैप क्या है? अगर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो?
अभिजीत >>: 20 जुलाई को पार्लियामेंट मार्च का ऐलान है। जब एक इंसान देश के लिए मरने को तैयार है, तो युवा भी लाठीचार्ज और वॉटर कैनन झेलने को तैयार हैं.
आंदोलनकारियों पर हमले और पुलिस की ढिलाई पर बड़ा खुलासा
रिपोर्टर >> प्रदर्शनों के दौरान एक्टिविस्ट्स पर हुए हमलों पर एफआईआर क्यों नहीं हुई?
अभिजीत >>: जयपुर में एक हमलावर ने सरेआम प्रदर्शनकारी का सिर फोड़ दिया, जिसकी मासूम बेटी के कपड़ों पर खून के दाग लगे थे। फिर भी पुलिस ने एफआईआर करने में आनाकानी की।
रिपोर्टर >>: पुलिस ने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
अभिजीत >>: पुलिस ने कोर्ट ऑर्डर और मेडिकल रिपोर्ट का बहाना बनाया, जबकि आंदोलन में पानी बांटने वाले आम लड़कों के घरों पर पुलिस बिना किसी ऑर्डर के पहुंच रही है
.
रिपोर्टर >>: बीजेपी नेताओं द्वारा प्रदर्शनकारियों को 'वायरस' कहे जाने पर आपकी क्या राय है?
अभिजीत >>: यह शर्मनाक है। हम सिर्फ 20+ छात्रों की सुसाइड और पेपर लीक पर जवाबदेही मांग रहे हैं। जब यही लोग विपक्ष में थे, तब खुद सड़कों पर धरना देते थे।
एक आम छात्र के '22 मिलियन' के आंदोलन का सफर और कड़वा सच
रिपोर्टर >>: जब यह सोशल मीडिया हैंडल बनाया था, तो क्या इतने बड़े जन-आंदोलन की उम्मीद थी?
अभिजीत >>: बिल्कुल नहीं, 16 मई से पहले अगर कोई यह कहता तो मैं खुद हंसता। 22 मिलियन लोग जुड़ गए और उन्होंने ही इसे जन-आंदोलन में बदलने का दबाव बनाया।
रिपोर्टर >>: यूएसए की कंफर्टेबल लाइफ छोड़कर इस तरह सड़कों पर क्यों उतरे?
अभिजीत >>: अगर मैं पीछे हट जाता तो लोग मुझे कभी माफ नहीं करते और मैं खुद को आईने में नहीं देख पाता। मैं जिंदगी भर गिल्ट के साथ नहीं जीना चाहता था।
रिपोर्टर >>: "जिंदा हूं तो कोई पूछ नहीं रहा, मर जाऊंगा तो लेजेंड लिखोगे" वाली पोस्ट्स पर क्या कहेंगे?
अभिजीत >>: यह हमारी सोसाइटी की एक बेहद कड़वी और डार्क रियलिटी (काला सच) है। वांगचुक को खुद नीट परीक्षा नहीं देनी है, फिर भी वे पूरी जिंदगी शिक्षा के लिए काम करने के बाद आज जान दांव पर लगाकर बैठे हैं.
Post a Comment