राजस्थान के प्रमुख मंदिर (Short Notes)
एकलिंग जी मंदिर ,उदयपुर-
📌 एकलिंग जी का लकुलिश मंदिर उदयपुर शहर के निकट नाथद्वारा राजमार्ग पर कैलाशपुरी नामक गांव में स्थित हैं।
📌 इस मंदिर का निर्माण 8 सदी में मेवाड़ के गुहिल् शासक बप्पा रावल ने करवाया था तथा इसे वर्तमान स्वरूप महाराणा रायमल ने प्रदान किया ।
📌 मंदिर के मुख्य भाग में काले पत्थर से निर्मित एकलिंग जी की चतुर्मुखी प्रतिमा है ।
📌 एकलिंग जी को मेवाड़ राजघराने का कुलदेवता माने जाता थे जबकि मेवाड़ के शासक स्वयं को इनका दीवान मानते थे ।
📌 इस मंदिर के अहाते में कुंभा द्वारा निर्मित विष्णु मंदिर भी हैं ।
किराडू के मंदिर, बाड़मेर-
📌 किराडू का प्राचीन नाम "किराडू कूप" था जो बाड़मेर के हाथमा गांव के समीप के खदीन रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित हैं ।
📌 11वीं 12वीं शताब्दी में बने यहां के मंदिरों के बाद के समय के हैं । यह 5 मंदिरों का समूह है ,जिनमें अष्ट समूह है और जिनमें वैष्णव व शैव मंदिर हैं ।
📌 किराडू के मंदिरों में सबसे सुंदर "सोमेश्वर मंदिर" हैं ।
📌 यह मंदिर उच्च कोटि की तकनीक के साथ-साथ गुप्तकालीन व क्षेत्रीय परमार और सोलंकी शैली का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करता है ।
📌 किराडू मंदिरों को "राजस्थान का खजुराहो" भी कहा जाता है ।
जगत शिरोमणि ,मंदिर - आमेर
📌 आमेर में स्थित इस मंदिर का निर्माण मान सिंह की पत्नी कंकावती ने अपने पुत्र जगत सिंह की याद में करवाया ।
📌 मान्यता है कि इस मंदिर में प्रतिष्ठित काले पत्थर कृष्ण की वही मूर्ति हैं , जिसकी मीरा चित्तौड़गढ़ में आराधना किया करती थी ।
📌 मान सिंह इसे चित्तौड़ से लेकर आए थे ।
जैन मंदिर, देलवाडा
📌 राजस्थान -गुजरात की सोलंकी (चालुक्य) के शिल्पकला शैली के प्रमुख नमूने कहे जा सकते हैं ।
📌 यहाँ स्थित इस जैन मंदिरों में दो मंदिर प्रमुख हैं - पहला मंदिर प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव का है । इसे 1031 ईस्वी में गुजरात के चालुक्य शासक भीमदेव के मंत्री विमलशाह ने बनवाया था । इस मंदिर को विमलशाही के नाम से भी जाना जाता है ।
📌 दूसरा प्रमुख मंदिर 22 वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ का है , जिसका निर्माण वास्तुपाल तथा तेजपाल द्वारा 1230 ई. में करवाया गया ।
📌 इस मंदिर को लूनवशाही के नाम से जाना जाता है ।
📌 इस मंदिर के मंडप , छतरियो, स्तंभों और वेदियो के निर्माण में श्वेत पत्र की बारीकी से खुदाई की गई है ।
📌 इस मंदिर के रंग मंडप व नव चौकी की कलात्मकता अद्भुत हैं ।
__________________________________________
FOR FOR RAJASTHAN GK
__________________________________________
हर्षतमाता, मंदिर आभानेरी :-
📌 आभानेरी नामक स्थान पर स्थित "हर्षतमाता" का मंदिर गुर्जर- प्रतिहारकालीन कला का उत्कृष्ट उदाहरण है ।
📌 11वीं शताब्दी में इस प्रदेश को महमूद गजनवी ने नष्ट - भ्रष्ट कर दिया तथा मंदिर भी पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया । मूलत: मंदिर एक विष्णु मंदिर था।
शिव मंदिर,बाडोली :-
📌 चितोड़ गढ़ जिले में स्थित बाडोली के शिव मंदिर पंचायतन शैली का मंदिर है ।
📌 इसमें मुख्य मूर्तियां शिव पार्वती और उनके सेवकों की हैं ।
📌 ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण हूण शासक प् तोरमाण के पुत्र में मिहिरकुल करवाया था ।
शिवमंदिर ,भंडदेवरा
📌 बारां जिले के रामगढ़ में स्थित भंडदेवरा का शिव मंदिर हाड़ौती का खजुराहो के रूप में प्रसिद्ध हैं ।
📌 इस मंदिर का निर्माण मेदवंशीय राजा मलय वर्मा ने 10 वीं सदी में करवाया था ।
📌 इस मंदिर पंचायतन शैली में निर्मित हैं ।
जैन मंदिर ,रणकपुर :-
📌 पाली जिले में स्थित रणकपुर का जैन मंदिर अपनी अद्भुत शिल्प कला एवं भव्य के लिए विख्यात हैं ।
📌 प्रथम जैन तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित इस मंदिर का निर्माण महाराणा कुंभा के शासनकाल (1433-168 ई) में धरणी सिंह नामक एक जैन व्यापारी ने करवाया था ।
📌 यह मंदिर 1444 खंभों पर टीका होने के कारण खंभों का अजायबघर भी कहा जाता है ।
📌 मूल गर्भगृह में आदिनाथ की चार मुख वाली मूर्ति प्रतिष्ठापित्त हैं ।
📌 इसलिए यह मंदिर चौमुखा मंदिर भी कहा जाता है ।
सच्चियाय माता मंदिर, ओसियां :-
📌 जोधपुर के 57 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण -पश्चिम दिशा में ओसियां में स्थित है ।
📌 यहां आठवीं सदी के बने वैष्णव व जैन मंदिर समूह गुर्जर- प्रतिहार कला के प्रमुख केंद्र थे ।
📌 यहां पारंपरिक तरीके से वैष्णव व जैन मंदिर का निर्माण हुआ ।
📌 ओसियां के वैष्णव मंदिरों में हरिहर मंदिर व सूर्य मंदिर प्रमुख हैं ।
📌 जैन मंदिरों में महावीर का मंदिर तथा शाक्त मंदिरों में पीपला माता तथा सच्चियाय माता का मंदिर प्रमुख हैं ।
सास बहू मंदिर ,नागदा :-
📌उदयपुर से 27 किलोमीटर दूर नागदा में 1026 ई. में शासक श्रीधर द्वारा कुछ मंदिरो निर्माण कराया गया।
📌 इनमें से जुड़वा वैष्णव मंदिर सास-बहु के नाम से प्रसिद्ध हैं ।
📌 यह दोनों ही मंदिर आकार में छोटे- बड़े होने के बावजूद भी अलंकरण की दृष्टि से सम्मान ही हैं ।
_____________________________________
Meta Tags- राजस्थान के प्रमुख मंदिर, Rajasthan Gk, Rajasthan Gk In Hindi, Gk of Rajasthan , Rajasthan Gk MCQS, Rajasthan Gk Important Question, Rajasthan Gk Practice Set, Rajasthan Gk Quiz, Rajasthan Gk Mock Test In Hindi, Rajasthan Gk Book,Rajasthan Temple

Post a Comment