जयपुर के किसान आंदोलन || Rajasthan Gk || श्रीमती किशोरी देवीश्रीमती किशोरी देवी

 जयपुर के किसान आंदोलन

जयपुर के किसान आंदोलन || Rajasthan Gk





जयपुर के किसान आंदोलन दो भागों में विभक्त-

  1.सीकर किसान आआंदोलन

  2. शेखावाटी किसान आदोलन

1918 - चीखा सेवा समिति - समाज सेवी संस्था

- शेखावाटी में सर्वप्रथम किसान आंदोलन का सूत्रपात सीकर ठिकाने से हुआ था ।

~1922 ई. में सीकर के नये राव राजा कल्याणसिंह ने भूमिकर में 25 से 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी । इस वृद्धि का कारण –

1. पुराने राव राजा के अंतिम संस्कार के खर्च

2. मृत्युभोज का खर्च

3. खडगबंधाई समारोह बताया ।

~ इससे किसान नाराज हो गये व उन्होंने आंदोलन प्रारम्भ कर दिया।

- 1923 ई. में वर्षा न होने के बावजूद भी बढी हुई दरों से कठोरतापूर्वक लगान वसूल किया गया और किसानों की अपमानित किया गया ।

~ निरन्तर दमन और उत्पीड़न, अराजकता, भू-राजस्व की वृद्धि और अन्याय से दुखी किसानों ने राजस्थान सेवा संघ के मंत्री रामनारायण चौधरी से मदद मांगी।

- किसान रामनारायण चौधरी के साथ 23 जनवरी 1925 ई. को सीकर पहुंचे व अधिकारियों से मिले लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका।

रामनारायण चौधरी ने 'तरुण राजस्थान' समाचार पत्र के माध्यम से सीकर के किसानों के पक्ष में प्रभावी वातावरण तैयार किया ।

- उन्होंने लंदन से प्रकाशित होने वाली डेली डेराल्ड नामक पत्र में भी सीकर के किसानों की समस्याओं के संदर्भ में लेख लिखे ।

- उनके प्रयासों से इंग्लैण्ड के हाउस ऑफ कॉमन में सदस्य पेट्रिक लॉरेन्स ने सीकर के किसानों के मामले में प्रश्न उठाये ।

~ अनियंत्रित स्थिति को देखकर रावराजा ने रामनारायण चौधरी को जयपुर से निर्वासित करने का आदेश दिया ।

रामनारायण चौधरी द्वारा संपादित अखबार तरुण राजस्थान पर भी सीकर इलाके व जयपुर राज्य में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया ।

- इंग्लैण्ड की संसद में प्रश्न उठने के उपरान्त सीकर के रावराजा ने अप्रैल 1925 ई. में किसानों की शिकायतों के लिए एक जाँच आयोग का गठन किया।

- रावराजा ने सीकर के प्रेसीडेंट, स्टेट कौसिल, जयपुर के अध्यक्ष रेनाल्ड्‌स के निर्देशानुसार भूमि बंदोबस्त कराने हेतु भूमि का (1925 ई.-1928) में प्रारम्भिक सर्वे कराया।

- सर्वे में स्थानीय अधिकारियों द्वारा जरीब (भूमि नापने का पैमाना) की छोटी कर देने पर किसानों में पुनः व्यापक असंतोष पैदा हुआ।

- 1928-29 में सीकर ठिकाने ने 'इजाफा' नाम से 2 आना प्रति रूपया लगान में वृद्धि कर दी ।

भरतपुर के जाट ठाकुर देशराज ने 'राजस्थान संदेश' के माध्यम से राजस्थान के किसानों की दुर्दशा से अवगत करवाया।

follow us on 

JOIN WHATSAPP


~ 11-13 फरवरी 1932 ई. को अखिल भारतीय जाट महा सभा का विशाल स्तर पर झुंझुनू  मे अधिवेशन आयोजित किया गया ।

- इससे किसान आंदोलन के इतिहास में नये युग का आरम्भ हुआ ।

- इस अधिवेशन में लगभग 60 हजार स्त्री-पुरुषों ने भाग लिया ।

~ 20  जनवरी 1934 ई. (बसत पंचमी) को जाट प्रजापति महायज्ञ प्रारम्भ हुआ ।

- मास्टर चंद्रभान सिंह को यज्ञ कमेटी का मंत्री और चौधरी हारूसिंह पलधाना को अध्यक्ष बनाया गया ।

~ जाट किसानों की इन गतिविधियों से तंग आकर सीकर ठिकाने ने यत्र समाप्ति के तत्काल बाद मास्टर चंद्र‌भान व हरिसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया ।

- किसानों द्वारा संचालित पलधाना के स्कूल भवन को भी भूमिसात कर दिया गया।

- चन्द्र‌भान सिंह की गिरफ्तारी के बाद 200 प्रमुख जाट किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल 1934 ई. जयपुर सरकार के वाइस प्रेसीडेट सर जॉन बिचम (व्यूचेम्प) से मिला ।

- इस पर ठिकाने ने जाट नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए ।

- गिरफ्तारी होने से एक बार फिर दमन चक्र शुरू हो - एक दमन चक्र शुरु गया । उत्पीड़न में हर प्रकार के तरीके, कोठडियों में बंद कर देना, पीटना और स्त्रियों पर लगान वसूली के नाम पर ज्यादती करना आदि शामिल थे ।

- अत्याचारों के खिलाफ 7 अप्रैल 1934 ई. की कटराथल में सीकरवाटी जाट किसान पंचायत के नेतृत्व में एक बड़ी सभा हुई ।

- सिहोट के ठाकुर द्वारा जाट महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार का विरोध करने के लिए 25 अप्रैल 1934 ई. को कटराथल नामक स्थान पर श्रीमती किशोरी देवी के नेतृत्व में एक विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 10,000 जाट महिलाओं  ने भाग लिया ।

- इस सम्मेलन की अध्यक्षता किशोरी देवी के द्वारा की गई । - सम्मेलन में भाग लेने वाली अन्य प्रमुख महिलाएँ-

1.      दुर्गा देवी शर्मा

2.      फूला देवी

3.      रमा देवी

4.      उत्तमा देवी

- कटराथल में हुए इस विशाल महिला सम्मेलन ने शेखावाटी क्षेत्र की जनता में उत्कृष्ट राजनैतिक चेतना का संचार किया ।

- इन हालात में जयपुर सरकार ने कैप्टन वेब को सीकर का सीनियर अधिकारी बनाकर भेजा ।

- 13  अगस्त 1934 ई. को जाट नेताओं के साथ समझौता किया। जिसमे 12 लागें समाप्त, भूराजस्व संबंधी रियायतें बेगार समाप्त की गई।

- उपरोक्त समझौता किसानों के लिए भारी सफलता थी । परन्तु समझौते को ठीकानेदार द्वारा पूर्ण पालन नहीं किया गया ।

- 25 दिसम्बर 1934 ई. को जयपुर सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया कि ठिकाने में किसानों को लगान और देय राशि न देने पर 6 माह की कैद का प्रावधान किया ।

 

खुडी गाँव नरसंहार :- जागीरदारी द्वारा जातीय आधारों पर राजपूतो को संगठित कर उनके दिमाग में जाट शक्ति का उदय राजपूतों की सामाजिक स्थिति को चुनौती बताया । अतः इससे जाटों व राजपूतों के मध्य जातीय साम्प्रदायिकता बढ़‌ने लगी ।

~ इसका उदाहरण मार्च 1935 में जाट लड़के को घोड़ी से तोरण मारने से शुरू हुआ ।

- इसमे झगड़ा बढ़ गया और 22 मार्च 1935 को एक राजपूत द्वारा रतना जाट नामक व्यक्ति का सिर काट दिया गया ।

- इस बर्बर अत्याचार की खण्डवा से प्रकाशित 'कर्मवीर’ में तथा गांधीजी ने 'हरिजन' में इसकी आलोचना की ।

कूदन गाँव नरसंहार  ~ 25 अप्रैल 1935

- किसानों से लगान वसूली करने हेतु पुलिस बल को राजस्व अधिकारियों के साथ गावों में भेजा । इससे सैकडों किसान एकत्रित होकर लगान वसूली नहीं होने दी व विरोध किया।

- स्थिति बिगडती देखकर वेव के निर्देश पर पुलिस ने गोलियां चलाने का आदेश दिया ।

- गोलीबारी में चार किसान- तुलसीराम, हीनूराम, -चैताराम गोठड़ा व आशाराम अजीतपुरा मारे गये  ।  सैकडो किसान घायल हुए ।

- जून 1935 में इग्लैण्ड में हाउस ऑफ कॉमन्स में भी यह मामला उठाया गया।

Note - शेखावाटी के किसान आंदोलन के मुख्य केन्द्र कटराथल, कूदन, गोठड़ा, पलथाना, खूडी गांव थे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Ad

Ad 2