राजस्थान का एकीकरण || Rajasthan Gk || रियासतों का एकीकरण || मत्स्य संघ|| || राजस्थान संघ || (संयुक्त राजस्थान)|| वृहत् राजस्थान| संयुक्त वृहत् राजस्थान|ü पुनर्गमित राजस्थान – ||

राजस्थान का एकीकरण

·     


 




                 भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 की धारा 8 के अनुसार भारत की स्वतंत्रता के साथ ही समस्त देशी रियासतों पर से ब्रिटिश सरकार की सर्वोच्चता समाप्त हो गयी तथा यह सर्वोच्चता पुनः देशी रियासतों को हस्तांतरित कर दी गयी ।

·          देशी रियासतों को अपनी इच्छानुसार भारत अथवा पाकिस्तान में से किसी  में सम्मिलित होने अथवा पृथक अस्तित्व बनाये रखने की स्वतंत्रता दी गयी ।

·         स्वतंत्रता के समय राजस्थान में 19 रियासतें 3. ठिकाने और एक चीफ कमिश्नरी प्रदेश ( अजमेर  – मेरवाड़ा ) थे  ।

·      5 जुलाई 1947 की सरदार पटेल (लौह पुरूष) के नेतृत्व में रियासती विभाग का गठन किया गया तथा V.P. मेनन को इसका सलाहकार व सचिव नियुक्त किया गया।

वायसराय मांउट बेंटन ने रियासतों के विलय हेतु दो प्रकार के प्रपत्र तैयार किये, जो निम्न है-

1.       इन्स्ट्रूमेण्ट ऑफ एक्सेशन :- इसके माध्यम से कोई भी राजा इस प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर भारतीय संघ में शामिल हो सकता था ।

2.       स्टैण्डस्टिल एग्रीमेण्ट :- यह एक प्रकार से यथा स्थिति के लिए सहमति पत्र था ।

Ø 25 जुलाई 1947 को वायसराय (बेटन) ने नरेन्द्र मण्डल का एक अधिवेशन बुलाया ।

Ø 15 अगस्त 1947 के पश्चात् सिर्फ जूनागढ़ हैदराबाद एवं कश्मीर के राज्य तथा पुर्तगाली एवं फ्रांसीसी उपनिवेशों का भारत में सम्मिलित होना शेष था । बाकी सभी रियासतों ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए ।

Ø अगस्त 1947 को महाराजा सार्दुलसिंह ने सम्मिलित पत्र (इन्स्ट्रूमेंष्ट ऑफ एक्सेशन) पर हस्ताक्षर कर दिये।

Ø 14 अगस्त 1947 को धौलपुर नरेश उदयभानसिंह ने मिलाप पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अंतिम शासक थे ।

Ø रियासती विभाग के प्रमुख सरदार वल्लभभाई पटेल ने यह घोषणा की कि स्वतंत्र भारत में वे रियासते अपना पृधक अस्तित्व बनाए रख सकेगी, जिनकी जनसंख्या 10 लाख और वार्षिक आय 1 करोड रुपये हो ।

संघ बनाने का प्रयाम :-

राजस्थान की रियासतों को एक संघ के रूप में संगवित करने का कार्य सर्वप्रथम कोटा महारावल भीम सिंह ने किया था ।

राजस्थान यूनियन :- मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह ने गुजरात + राजस्थान + मालवा क्षेत्र के क्षेत्रों को मिलाकर एक बडा संघ (यूनियन) बनाने के उद्देश्य  से 25-26 जून 1946 को उदयपुर में राजाओं का सम्मेलन आयोजित किया ।

- भूपालसिंह ने K.M. मुंशी को अपना सवेंधानिक सलाहाकार नियुक्त किया था ।

- कोटा महाराव भीमसिंह ने हाडौती संघ बनाने का प्रयास किया।

- डूंगरपुर महारावल लक्ष्मणसिंह द्वारा बांगड संघ बनाने का प्रयास किया ।

        

रियासतों का एकीकरण

            7 चरणों में सम्पन्न

                 1948 से लेकर 1956 तक

                          19 रियासत + 3  +  ठिकाने के चीफ कमीश्नरी क्षेत्र का बिलय।

 

 

 

      एकीकरण के विभिन्न चरण

1. मत्स्य संघ      (18 मार्च 1948):-

 मत्स्य संघ का क्षेत्रफल 12000 वर्ग km, जनसंख्या 18 लाख (लगभग) एवं वार्षिक आय 1.84 करोड़ रूपये थी।

प्रमुख महारावल :-

    v अलवर - तेजसिंह 

   v भरतपुर- बृजेन्द्र सिंह

  v करौली - गणेशपाल सिंह

   v नीमराणा - राजा राजेन्द्र सिंह

    एकीकरण में बाधा:-

·             अलवर व भरतपुर में मेव जाति द्वारा आंतक फैलाया जाना।

·             30 जनवरी 1948 को गांधीजी की हत्या में अलवर नरेश तेजसिंह और उनके        प्रधानमंत्री एन. वी. खरे का हाथ होने का भी संदेह किया गया ।

·             इन चारो शासको को दिल्ली आमंत्रित किया गया ।

·             28 फरवरी को इन शासकों द्वारा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गये ।

·             k.m. मुंसी  की सलाह पर इसका नाम मत्स्य संघ रखा गया ।

·             अलवर, भरतपुर, धौलपुर व करौली सहित 4 रियासत व ठिकाने नीमराणा को       मिलाकर मत्स्य संघ का निर्माण किया गया।

·             इसका उद्‌घाटन एन. वीः गाडविल द्वारा लोहागढ दुर्ग (भरतपुर) में किया गया।

Ø राजधानी - अलवर

Ø राजप्रमुख - उदयभानसिंह (धौलपुर)

Ø उपराजप्रमुख - गणेश पाल (करौली)

Ø प्रधानमंत्री - शोभाराम कुमावत (अलवर प्रजामंडल के प्रमुख नेता)

मंत्रीमण्डल :-

v (भरतपुर) गोपीलाल यादव, जुगल किशोर चतुर्वेदी

v मंगलसिह (धौलपुर)

v भोलानाथ (अलवर)

v चिरज्जीलाल शर्मा (करौली)

 

 

2. द्वितीय चरण

राजस्थान संघ - 25 मार्च 1948

राजस्थान संघ का क्षेत्रफल 16807 वर्ग km, जनसंख्या 23.5 लाख एवं वार्षिक आय 1.90 करोड़ रुपये (लगभग) ।

सम्मिलित रियासतें :-  (9+1)

1.       किशनगढ़ - सुमेर सिंह

2.       टोंक - शाहदत अली

3.       बूंदी - बहादुर सिंह भीमसिंह

4.       शाहपुरा - सुदर्शन सिंह

5.       झालावाड़ - हरिशचंद्र बहादुर

6.       बाँसबाडा - चन्द्रवीर सिंह ( कुशलगढ़ (ठिकाना)  - (हरेन्द्र सिंह)

7.       डूंगरपुर - लक्ष्मणसिंह

8.       प्रतापगढ - रामसिंह

बाँसवाडा महारावल चन्द्रवीरसिंह ने विलयपत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि 'मैं अपने डेथवांरट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ ।

उद्‌घाटन - कोटा के दरबार हॉल में एन.वी. गाडविल द्वारा।

 

 

 3. तृतीय चरण  (संयुक्त राजस्थान)

 

 

राजप्रमुख  -महाराव भीमसिंह (कोटा)

उपराजप्रमुख - महाराजा बहादुरसिंह (बूदी

प्रधानमंत्री -  गोकुल लाल असावा

राजधानी – कोटा

      तृतीय चरण      (10+1 )       

संयुक्त राजस्थान - 18 अप्रैल 1948

प्रमुख शर्त :- मेवाड़ के महाराणा भूपालसिंह द्वारा ।

1.       मेवाड के महाराणा को आजीवन वंशानुगत राज प्रमुख बनाया जाए ।

2.       महाराणा की 20 लाख रुपये वार्षिक प्रिवीपर्स

3.       उदयपुर को संयुक्त राजस्थान संघ की राजधानी बनाया जाए।

 

भूपालसिंह की तीन शर्तों को मान लिया गया ।

·      महाराणा को 10 लाख रूपये वार्षिक प्रिवीपर्स, 5 लाख प्रिवीपर्स मेवाड के राजवंश की परंपरा के अनुसार धार्मिक कार्यों व 5 लाख रूपये राजप्रमुख पद के भत्तों के रूप में दिया गया ।

·      संयुक्त राजस्थान की वार्षिक आय 3.16 करोड रूपये  थी।

v उदयपुर शासक - भूपालसिंह

v उद्‌‌घाटन - प. जवाहर लाल नेहरू

v राजप्रमुख - भूपालसिंह

v उपराजप्रमुख - भीमसिंह (कोटा)

v राजधानी - उदयपुर

v प्रधानमंत्री - माणिक्यलाल वर्मा

मंत्रिमण्डल :-

उदयपुर - प्रेमनारायण माधुर, भूरेलाल बयाँ, मोहनलाल सुखाडिया

शाहपुरा - गोकुल लाल असावा

डूंगरपुर - भोगीलाल पण्ड्‌या

कोटा - अभिन्न हरि

बूंदी - ब्रजसुन्दर शर्मा

इस मंत्रिमंडल ने  11  माह तक कार्यरत रहा । - यह मंत्रिमंडल पूर्णतया प्रजामण्डलों के प्रतिनिधियों से गठित था।

 

 

 

4. चतुर्थ चरण - वृहत् राजस्थान

ü 30 मार्च 1949

·      मई 1948 को सिरोही का प्रबंध बम्बई प्रेसीडेन्सी को सौपा गया, जबकि जैसलमेर का प्रशासन भारत सरकार अपने हाथों में ले लिया ।

·      समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में 'राजस्थान आंदोलन समिति' का गठन किया।

·      राममनोहर लोहिया ने अपने एक मांग पत्र में मांग की कि जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और मत्स्य संघ (प्रदेश) को संयुक्त राजस्थान में मिलाकर बृहत् राजस्थान के रूप में एक इकाई का निर्माण किया जाना चाहिए । 

·      14 जनवरी 1949 को सरदार पटेल ने उदयपुर में आम सभा में घोषणा की कि जोधपुर, जयपुर और बीकानेर के नरेशों ने पूर्णतः अपने राज्यों के विलय को स्वीकार कर लिया है ।

जयपुर व जोधपुर में राजधानी विवाद :-

- सरदार पटेल द्वारा समिति का गठन किया गया ।

समिति के सदस्य

1.       बी. आर पटेल

2.       एच सी पुरी

3.       एच. पीः सिन्हा

- इस समिति द्वारा जयपुर को राजधानी बनाने का सुझाव दिया।

संयुक्त राजस्थान (10+1) + जयपुर जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर + लावा (ठिकाना) (4+1) = 14+2

संयुक्त राजस्थान में जयपुर, जोधपुर बीकानेर एवं जैसलमेर का 30 मार्च 1949 को विलय कर भारत के उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल द्वारा जयपुर (सिटी पैलेस) में उद्‌घाटन किया गया ।

30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया ।

Ø महाराजप्रमुख  - भूपालसिंह

Ø राज प्रमुख - मानसिंह

Ø उपराजप्रमुख  - भीमसिंह

Ø प्रधानमंत्री - हीरालाल शास्त्री

मंत्रिमंडल

सिद्वराज ढड्‌ढा ( जयपुर)

प्रेमनारायण मापुर (उदयपुर), भूरेलाल बया (उदयपुर),

 वेदपाल त्यागी (कोटा)

 रघुवर दयाल गोयल (बीकानेर)

 फूलचन्द बापना, नरसिंट कहावाहा, राजा हनुवत सिंह (जोधपुर)

 

 

19  जुलाई 1948 को केन्द्रीय सरकार के आदेश पर लावा ठिकाने को जयपुर राज्य में सम्मिलित कर लिया गया ।

राजधानी के रूप में -  जयपुर (पीः सत्यनारायण राब कमेटी की सिफारिश पर )

विभागीय बटवारा :-

v हाइकोर्ट - जोधपुर में

v शिक्षा विभाग - बीकानेर में

v खनिज व कस्टम व एक्साइज - उदयपुर

v वन व सहकारी विभाग - कोटा

v कृषि विभाग - भरतपुर

 

 

शासक

v जैसलमेर - जवाहरसिंह

v बीकानेर - सार्दुल सिंह

v जयपुर - मानसिंह-2

v जोधपुर - राव राजा हनुवंत सिंह

v लावा - वंश प्रदीप सिंह

 

 

5. पंचम चरण    

ü 15 मई 1949

ü  संयुक्त वृहत् राजस्थान

अलवर और करौली के शासकों ने राजस्थान में विलय के लिए सहमत हुए तथा भरतपुर व धौलपुर के शासक राजस्थान में विलय के लिए सहमत नहीं हुए ।

वृहत राजस्थान (14+2) + मत्स्य संघ (4+2) = संयुक्त वृहत राजस्थान (18+3 )

भरतपुर और धौलपुर की जनता की राय जानने के लिए 'शंकरराव देव समिति' गठित की गई ।

सदस्य – 1. आर. के. सिहावा 2.  प्रभुदयाल

समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यहाँ की जनता राजस्थान में मिलना चाहती है ।

भारत सरकार ने शंकरराव देव समिति की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए मत्स्य संघ को को वृहत् राजस्थान में विलय कर दिया गया।

 

6. षष्ठम चरण

ü राजस्थान संघ –

ü  26 जनवरी 1950

 

संयुक्त वृहत राजस्थान (18+3) + सिरोही (मा. आबू) देलवाड़ा को छोड़कर (1) राजस्थान  संघ (19+3)

26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान लागर होने पर राजपूताना के इस भू-भाग को विधिवत्  'राजस्थान' नाम दिया।

 

 

 7 . सप्तम चरण

ü पुनर्गमित राजस्थान –

ü नवम्बर 1956

भाषायी आयोग ( फजल अली आयोग की सिफारिश पर निम्न परिवर्तन :-

Ø मा. आबू व देलवाड़ा, अजमेर-मेखाड़ा, सुनेल टप्पा (मध्यप्रदेश) का राजस्थान में विलय ।

Ø राजस्थान के झालावाड  क्षेत्र का सिरोज क्षेत्र का मध्य प्रदेश में विलय ।

 

 

राज्य पुनर्गठन आयोग (भाषायी आयोग) :-

ü 22 दिसम्बर 1953 में गठित

भाषायी कारणों को सुलझाने हेतु गठित

अध्यक्ष - फजल अली

सदस्य- 1. हृदयनाथ कुंजरू  2. सरदार पन्निकर

- इस आयोग ने अपनी रिपोर्ट सितम्बर, 1955 को भारत सरकार को सौपी गई  ।

- इस रिपोर्ट के आधार पर संसद ने नवम्बर 1956 में 'राज्य पुनर्गठन अधिनियम का गठन ।

इस अधिनियम द्वारा राज्यों का श्रेणीगत अंतर समाप्त ।

 राजप्रमुख का पद समाप्त

भारत में दो श्रेणी के राज्य रहे।

Ø राज्य = 14

Ø केन्द्रशासित प्रदेश =6

 

 

महत्वपूर्ण तथ्य

पुस्तकें –

1.     फ्रीडम एट मिडनाइट – थैरी कॉलिन्स + - डोमनिक लेपियर

2.     द लास्ट डेज ऑफ ब्रिटिश राज - लियोनार्ड मोजले

3.       एक्सेसन टू एक्सटिग्सन -  डी. आर. मानकेकर

4.       ट्रांसफर ऑफ पॉवर-  ब्रिटिश मुद्रणालय

5.       The  story of the integration of Indiar  States - V. P. मेनन

इस एकीकरण में 8 वर्ष 7 माह और 14 दिन का समय दिया।

* सबसे प्राचीन रियासत - मेवाड

* सबसे छोटी रियासत - शाहपुरा

* सबसे नई रियासत - झालावाड़

* सबसे बड़ी रियासत - जोधपुर

राजस्थान 'B' श्रेणी का राज्य था ।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Ad

Ad 2