बनास सभ्यता ||राजस्थान की सभ्यता || Rajasthan ki sabhyata

    

 

बनास सभ्यता / संस्कृति

 

                   


बनास सभ्यता / संस्कृति

 

1.आहड़ सभ्यता- उदयपुर

      यह ताम्रपाषाण काल से संबंधित है।

       स्थिति- बनास नदी घाटी उदयपुर में स्थित है।

 

अन्य नाम – 1. ताम्रवती - प्राचीन नाम आधाटपुर

                  2. आघाट दुर्ग ( 10-11 वीं सदी के लेखों में)

 

खोज- 1953 ई. अक्षयकीर्ति व्याप्त द्वारा

 

उत्खनन – 1. 1956 ई. - रत्नचन्द्र अग्रवाल द्वारा

              2. 1961-625. - डॉ. एच. डी. साकलिया एवं वी. एन मिश्रा द्वारा।

 

प्राप्त सामग्री – 1. आहड़ से प्राप्त धूलकोट नामक बड़े टीले के उत्खनन से ताम्र संस्कृति के अवशेष प्राप्त होते हैं।

     2. आहड निवासी कृषि, पशुपालन एवं आखेट से संबंधित थे। इनके द्वारा गेहूँ, ज्वार एवं चावल का खाद्यान्न फसलों के रूप में प्रयोग किया जाता था।

   3. यहाँ के निवासी कृषि अवशेष की स्थिति में थे, यहाँ से अनाज रखने के बडे-बडे मृदभांड प्राप्त हुए है. जिन्हें स्थानीय भाषा में गोरे । कोठ के नाम से जानते है।

    4. आहड निवासी भवन निर्माण मे धूप में सुखाई गई ईटों एवं पत्थरों का प्रयोग करते थे तथा शिष्ट पत्थर (काला पत्थर) से मकान की नींव भरते थे।

 WhatsApp Group                                                    Join Now

Telegram Group                                                     Join Now

 

        ---- मकान अधिकतर आयताकार होते थे। इनमें 2-3 कमरों के साथ रसोई होती थी। रसोई में श्या ३ मुँह वाले चूल्हे, पीसने के लिए बलुआ पत्थर के सिलबट्टे प्राप्त होते हैं।

      ------उत्खनन में रसोई के पास मछली, बकरी, हिरण, गाय आदि की हडिड्‌यो मिली है जिससे पता चलता है कि आहर निवासी मांसाहारी थे।

  5.मकानों में एक से अधिक चूल्हे मिले है जो सामूहिक भोज व्यवस्था की ओर संकेत करते है। यहाँ एक मकान से एक साथ 6 चूल्हे प्राप्त हुए

   6. आहड़ निवासी लाल- काले मृदभाण्ड (RBW) प्रयोग में लाते थे।

     7. आहर से मिट्टी की बनी एक वृषभ आकृति मिली है। जिसे 'बनासियन बुल' की संज्ञा दी गई है।

 

       8. आहर निवासी ताम्र धातुकर्मी थे। यहाँ के एक घर से तांबा गलाने की भट्टी प्राप्त हुई है। यहाँ से तांबे की वृहद मात्रा में सामग्री जैसे - ताम्बे की कुल्हाड़ी फलक, चूडियाँ अंगूठियाँ व च‌द्ररें मिली है।

       9. संभवतः आहड़ में रंगाई - छपाई व्यवसाय विकसित हो चुका था। यहाँ से कपड़ों की छपाई के ठप्पे प्राप्त हुए हैं।

       10. आहड़ निवासी आभूषण प्रिय थे, इन्हें मिट्टी के मनकों के बने आभूषण अधिक प्रिय थे। ये मृतकों को उनके आभूषणों सहित दफनाते थे । यहाँ मृतक का सिर उत्तर में तथा पैर दक्षिण मे रखे जाते थे।

     11. आहड़ के उत्खनन में बस्तियों के आठ स्तर प्राप्त हुए हैं, जिनमें चौथे स्तर से तांबे की २ कुल्हाड़ी, पत्थर की आटाचक्की प्राप्त हुई है।

    12. यहाँ से तौल के बाट व माप मिलना यहाँ व्यापार वाणिज्य की उन्नति का संकेत करता है।

    13. आहड़ से 6 तांबे की मुद्राऐं एवं  3 मुहरें प्राप्त हुई है। इनमें से एक मुद्रा पर त्रिशूल (Y) की आकृति एवं दूसरी पर यूनानी देवता अपोलो को हाथ में धनुष-बाण लिए दिखाया गया है। यहाँ मुद्रा द्वितीय सदी ईसा पूर्व की है जो यूनानी सम्पर्क की ओर इशारा करती है।

    14 . डॉ. गोपीनाथ शर्मा ने आहड़ संस्कृति का काल - 1900-1200 BCE बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Ad

Ad 2