बिजोलिया किसान आंदोलन
बिजोलिया किसान आंदोलन (1897-1941
) { 44 वर्ष}
मेवाड़ रियासत ( बांसवाडा)
-
विजोलिया की स्थापना
अशोक परमार द्वारा की गई थी जिसका मूल स्थान जगनेर था।
-
राणा सांगा की ओर
से खानवा के युद्ध में अशोक परमार ने बड़ी बहादुरी दिखाई जिस कारण सांगा ने उसे ऊपरमाल की जागीर प्रदान
की थी।
-
बिजौलिया ऊपरमाल का सदर मुकाम था ।
-
बिजौलिया में मुख्यतः धाकड़ जाति के किसान थे।
-
केशवदास जनता द्वारा
मराठों के विरुद्ध सहायता प्रदान की गई। और
यह प्रथा राव गोविन्ददास तक बनी रही।
-
सन् 1894 ई. में बिजौलिया के ठाकुर राव गोविन्ददास की मृत्यु
तक किसानों को जागीरदार से कोई शिकायत नही थी ।
-
1894 ई. में नये
जागीरदार राब कृष्णासिंह (किशनसिंह) बने ।
-
किशनसिंह ने किसानों
के प्रति नई नीति व जागीर प्रबंध में परिवर्तन किए ।
-
किशनसिंह ने किसानों पर 84 प्रकार के दमनकारी
कर, लाग बाग, बेगार वसूली जाने लगी।
-
किशनसिंह के विरुद्ध
सबसे पहले आंदोलन 1895 में किया गया।
-
1897 ई. में ऊपरमाल
के किसानों ने गंगाराम धाकड़ के मृत्युभोज के अवसर पर गिरधारीपुरा
नामक ग्राम में सामूहिक रूप से विचार विमर्श किया।
-
इसकी प्रेरणा साधु सीताराम दाम द्वारा दी गई।
-
किसानों की ओर से
नानजी और ठाकरी पटेल को उदयपुर भेजकर ठिकानेदार के जुल्मों के विरुद्ध महाराण से शिकायत
करने का निर्णय किया।
-
6 माह बाद महाराणा
ने उनसे मुलाकात की और राजस्व अधिकारी हामिद हुसैन को शिकायतों की जाँच के लिए बिजौलिया भेजा।
-
हामिद हुसैन ने अपनी
रिपोर्ट में किसानों की शिकायतों को सही बताया पर राज्य सरकार ने उस पर कोई कार्यवाही
नहीं की । इससे राब कृष्णासिंह के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गये।
-
किशनसिंह ने उदयपुर
जाने वाले नानाजी और ठाकरी पटेल को ऊपरमाल से निर्वासित कर दिया।
-
सन् 1903 में राव कृष्षासिंह ने ऊपरमाल की जनता पर चवरी लाग
लगाई।
-
इस लाग के अनुसार
पट्टे के हर व्यक्ति को अपनी लड़की की शादी के अवसर पर 5 रु (रामप्रसाद व्यास के अनुसार 13 रुपये) चंवरी कर के रूप में ठिकाने
को देना पड़ता था।
-
विरोध स्वरूप किसानों
ने लडकियों की शादी करना स्थगित कर दिया।
-
किसानों ने चंवरी
कर के प्रकोप से बचने के लिए सीमावर्ती राज्यों में पलायन करना शुरू किया नया लाग बाग
देना बंद कर दिया ।
-
ठिकानेदार पर दबाव
बढ़ने के कारण चंवरी की लागत आधी कर दी एवं लगान उपज के आधे हिस्से के स्थान पर 2/5 ही लेने की घोषणा की ।
-
किसानों की यह एक
अप्रत्याशित विजय थी ।
-
1906 में राव कृष्णसिंह
की मृत्यु हो गयी। उनके स्थान पर पृथ्वीसिंह बिजौलिया का स्वामी बना।
-
पृथ्वीसिंह ने न
केवल छूटो को वापस लिया बल्कि नई लाग 'तलवार बधाई (उत्तराधिकार शुल्क) किसानों पर धोप दी।
-
पृथ्वीसिंह द्वारा
तलवार बंधाई की लागत जनता पर डाल दिए जाने के कारण किसानों ने साधु सीतारामदाम फतहकरण चारण, ब्रह्मदेव
दाधीच के नेतृत्व में इसका विरोध करते
हुए भूमि को जोता नहीं व भूमि कर नही दिया।
-
सन् 1914 में पृथ्वीसिंह की मृत्यु हो गयी और उनका अल्पवयाक
पुत्र केसरीसिंह बिजौलिया का जागीरदार बना पुत्र के अल्पवयान्क होने के कारण दरबार
में अमरसिंह राणावत की मुसरिम व डूंगरसिंह भाटी की सहायक मुसरिम नियुक्त किया।
-
सुसरिम व नायब मुसरिम
के रूप में ऐसे व्यक्ति प्राप्त हुए जो किसानों के हित चिंतक थे।
-
बिजौलिया के किसान
आंदोलन में क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक ने सन् 1916 में प्रवेश किया।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
विजयसिंह पथिक व बिजौलिया किसान आंदोलन
-
राजस्थान
में किसान
आंदोलन के जनक विजयसिंह पथिक का जन्म 1882 में ग्राम
गुठावल जिला - बुलन्दशहर (up) में हुआ था।
बचपन का नाम - भूपसिंह
माता- कमलादेवी
पिता - हम्मीर सिंह
- 1907 में प्रसिद्ध
क्रांतिकारी शचीन्द्र सान्याल और राम बिहारी बोस के सम्पर्क में आने से क्रांतिकारी गति विधियों में भाग लेने लग गाए।
- रास बिहारी बोस ने
उन्हें राजस्थान में क्रान्ति का आयोजन करने के लिए खरवा ठाकुर गोपालसिंह के पास भेजा।
- अखिल भारतीय क्रांति
के पोल खुल जाने से विजय सिंह पथिक को गिरफ्तार कर टॉडगढ़ के किले में कैद कर दिया गया।
- यहाँ से फरार होकर
वे बिजौलिया पहुंचे। बिजौलिया में 'विद्या प्रचारिणी सभा' की
स्थापना की।
- यह सभा उन्होने डूगरसिंह भाटी तथा ईश्वरदान आसिया के सहयोग
से 1915 ई. में स्थापित की।
- विद्या प्रचारिणी
सभा के वार्षिक जलसे में भाग लेने के लिए साधु सीताराम चित्तौड़ आये।
साधु सीताराम ने पथिक को विजौलिया
किसान आंदोलन का नेतृत्व संभालने के लिए आमंत्रित किया।
- पथिक जी ने सन् 1917 में हरियाली अमावस्या के दिन बारीसाल गांव में 'ऊपरमाल
पंच बोर्ड (किसान पंचायत बोर्ड) नाम से एक संगठन स्थापित कर क्रांति का बिगुल बजाया।
- श्री मन्ना पटेल इस
पंचायत का सरपंच बना।
- पथिक जी ने बिजौलिया
किसान आंदोलन को देश भर में आधार बनाया।
- वे ‘प्रताप’ नामक अखबार के संपादक श्री गणेश शंकर विद्यार्थी से मिले तथा अपने लेख छपवाना
प्रारम्भ कर दिया।
- माणिक्यलाल वर्मा,
साधु सीताराम दाम, प्रेमचंद भील आदि किसान नेता
पथिक जी का साथ दे रहे थे।
- बाल गंगाधर तिलक ने
किसानों की वीरता और संगठन से प्रभावित होकर अपने अंग्रेजी पत्र 'मराठा' में' बिजौलिया के बारे मे
एक सम्पादकीय लिखा।
माणिक्य लाल वर्मा द्वारा रचित पंछीड़ा गीत ने किसानो को जागृत करने का कार्य किया।
- फरवरी 1918 में कांग्रेस के अधिवेशन में बम्बई गये तथा वहाँ गांधीजी से मिले तथा
आंदोलन की प्रगति से परिचित कराया।
- गांधीजी ने अपने निजी
सचिव महादेव देसाई को बिजौलिया भेजा।
- गांधीजी ने बिजौलिया
किसान आंदोलन के प्रति नैतिक समर्थन दिया।
बिजौलिया में स्थिति नियंत्रण करने
के लिए मेवाड़ सरकार में अप्रैल 1919 में विन्दुलाल भट्टाचार्य
आयोग का गठन किया, जिसने किसानों की माँगो को न्यायोचित माना।
आयोग के अन्य सदस्य अफजल अली हाकिम व अमरसिंह राणावत थे।
जाँच आयोग ने किसानों की शिकायतों
को सही पाया किन्तु ठिकाने के दबाव के कारण कोई कार्यवाही इम दिशा में नहीं सकी।
- दिसम्बर 1919 में अमृतसर अधिवेशन में पधिकनी - बिजौलिया के मुद्दै की उठाना चाहा।
- सन् 1919 में ‘राजस्थान केसरी' का प्रकाशन वर्धा से शुरु हुआ। सन् 1920 में इसे राजस्थान
(अजमेर) स्थानान्तरित कर दिया गया।
- 1920 में कॉग्रेस
के नागपुर अधिवेशन में अपने तीन किसान साथियों के साथ नागपुर अधिवेशन में पथिक जी शामिल
होते हैं।
- बिजौलिया के किसानों
की दुर्दशा और देशी राजाओं की निरंकुशता को दर्शाती हुई एक प्रदर्शनी का आयोजन किया।
ब्रिटिश सरकार द्वारा 1921ई में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जिसमें मेवाड़ के रेजीडेन्ट विल्लिसन नै एक समिति गठित की। 4
फरवरी 1922 ई. को यह समिति बिजौलिया पहुंची।
- इस उच्च स्तरीय समिति
में अन्य सदस्य AGG रॉबर्ट हालैंड, उनके
सचिव आगल्बी, मेवाड़ के दीवान प्रभाष चंद्र चटर्जी और राज्य के
सायर हाकिम बिहारीलाल थे
- किसान पंचायत बोर्ड
की ओर से सरपंच मोतीचंद, मंत्री नारायण पटेल, राजस्थान सेवा संघ के सचिव रामनारायण चौधरी तथा आंदोलन के प्रणेता माणिक्यलाल
वर्मा ने प्रतिनिधित्व किया।
- हालैण्ड के प्रयत्नों
से ठिकाने और किसानों के बीच 1922 में सम्मानपूर्वक समझौता हो
गया। (35 लागत माफ)
- दुर्भाग्य से समझौता
ठीकानेदार की बदनियति के कारण - टिकाऊ नहीं हो पाया ।
- सन् 1929 में बिजौलिया के राब का विवाह हुआ। इस विवाह में ठिकाना किसानों से बेगार
लेना चाहता था। अतः ठिकाने और किसानों में फिर ठन गई।
- जनवरी 1927 में मेवाड़ के बंदोबस्त अधिकारी 'श्री ट्रेंच ' बिजौलिया आये।
ट्रेंच द्वारा किसानो पर नये बंदोवात से निर्धारित लगानों की दरों को बढ़ा दिया।
- लगान की ऊंची दरी
के विरोध में किसानों ने मई 1927 में अपनी जमीनों से इस्तीफे
दे दिए। ठिकाने ने इन जमीनों को नीलाम किया।
विजय पथिक इस आदोलन से 1927 में पृथक हो गए ।
- इसके पश्चात् इमका
नेतृत्व सेठ जमनालाल बजाज व हरिभाऊ जी उपाध्याय के हाथ में भा गया।
इस आंदोलन का पटाक्षेप 1941 ई. में
मेवाड़ के प्रधानमंत्री टी.
विजयाराघवाचार्य के बनने से हुआ।
- राजस्व विभाग के मंत्री
मोहनसिंह मेहता को समस्या का अंतिम समाधान करने के उद्देश्य से बिजौलिया भेजा।
- मोहनसिंह मेहता,
माणिक्यलाल वर्मा और अन्य किसान नेताओं से बातचीत कर किसानों की समस्या
का समाधान करवाया।
-किसानों को अपनी जमीनें
वापिस मिल गई।
-
Note - यह आंदोलन भारतवर्ष
का प्रथम त्यापक, संगठित शक्तिशाली व सफल किसान आंदोलन था।
-
श्रीमती अंजना देवी चौधरी (रामनारायण
चौधरी की पत्नी) ने विजौलिया किसान सत्याग्रह में प्रमुख रूप से भाग लिया

Post a Comment