राजस्थान की सभ्यता
राज. में ताम्र-कांस्य सभ्यता । सिन्धु
सरस्वती सभ्यता के प्रतिनिधि स्थल-
1.कालीबंगा (हनुमानगढ़)
2. पीलीबंगा (हनुमानगढ)
3 .तरखान वाला डेरा (गंगानगर)
4. करणपुरा ( हनुमानगढ)
# कालीबंगा.
शाब्दिक
अर्थ - "काली चूडियाँ
"
स्थिति- घरघर
नदी के बायें तट पर हनुमानगढ़ जिले में
स्थित
खोज - 1952 ई.
खोजकर्त्ता -
अमलानंद घोष द्वारा ( इसका विकास सोधी
ग्रामीण संस्कृति (कालीबंगा - 1) से बताया।
उत्खनन- 1961-69 ई. बी. बी. लाल, बी. के थापर, एम.
डी. खरे जगपति जोशी व अन्य।
कालक्रम - 2350-1750
BCE (कार्बन डेटिंग पद्धति के आधार पर)
विशेषताएँ-
1. नगरीय सभ्यता
2 .ताम्र- कांस्य सभ्यता
3 .संभवतः मातृ सत्तात्मक व्यवस्था
4. व्यापार प्रधान सभ्यता
5.साक्षर सभ्यता
नोट -
इस स्थल को सर्वप्रथम भाषा शास्त्री एल. पी. टैस्सीटोरी ने खोजा एवं इसे
प्रागैतिहासिक स्थल माना।
उत्खनन में प्राप्त सामग्री-
कालीबंगा में दो टीलों पर उत्खनन
का कार्य
किया गया।
पाँच
स्तरीय उत्खनन में प्राक् हडप्पा तथा विकसित हडप्पा के अवशेष प्राप्त हुए हैं-
उपरी तीन स्तरों से
विकसित हडप्पा सभ्यता एवं निचले दो स्तरों से प्राक् सभ्यता से प्राक् हडप्पा
संस्कृति के अवशेष मिले है।
प्राक् हडप्पा कालीन
बस्ती के परकोटे के बाहर से जूते हुए खेत के
निशान प्राप्त हुए है जिसमें हल रेखाओं को एक-दूसरे को समकोण पर
काटते हुए 'बनाया गया है। जिसमें एक साथ दोहरी फसल (सरसों
एवं चना) लिये जाने के संकेत मिलते है।
संभवतः भूकम्प जैसी
किसी प्राकृतिक आपदा से प्राक् कालीबंगा बस्ती का अंत हुआ एवं उसके ऊपर विकसित
कालीबंगा के दुर्ग टीले का निर्माण किया गया।
कालीबंगा की खुदाई में
ऊपरी तीन स्तरों से विकसित कालीबंगा सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए है, जो निम्न है-
विकसित
कालीबंगा से एक सुनियोजित नगर नियोजन प्राप्त होता है, जो दो टीलों में विभक्त था-
1. पश्चिमी टीला- इसे दुर्ग / कोट / गढी के नाम
से जाना जाता है। यहाँ संभ्रात वर्ग का निवास था।
2 पूर्वी टीला- इसे नगर
टीला / निचला टीला / शहर नाम से घेरा
गया । दुर्ग टीले को प्राक् कालीबंगन बस्ती के ऊपर ही बसाया गया था। सुरक्षा दीवार
का निर्माण कच्ची ईटों से किया गया, जो 40x20x 10 तथा 30x15 x 7.5 साइज की थी।
गढी क्षेत्र – 1. गढी क्षेत्र में प्रवेश के लिए
चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार बनाये गये थे तथा दक्षिणी द्वार के दोनो तरफ आरक्षक
कक्ष बनाये गये।
1. गढ़ी को पूर्व से पश्चिम दिशा में एक लम्बी दीवार द्वारा बांट
दिया गया था। ऐसा उदाहरण सभ्यता के अन्य किसी स्थल से प्राप्त नही होता था।
2. गढी की
दीवार व बुर्ज कच्ची ईंटों से निर्मित की गई।
3. गढी
वाले टीले के दक्षिणी अर्द्धभाग में 5-6 कच्ची
ईंटों के चबूतरे बने हैं। जिनमें
जानवरों की जली हुई अस्थियाँ मिली है, जो
इनके किसी बलि प्रथा से परिचित होने की ओर संकेत करती है।
इन चबूतरे पर
कुआँ तथा यक्षवेदी तथा दूसरे चबूतरे पर 07 यज्ञवेदी पक्तिबद्ध प्राप्त हुई है। गढ़ी के उत्तरी अर्द्धभाग में विशिष्ट जनों के आवास थे।
4. गढ़ी के दक्षिणी अर्द्धभाग में जाने के लिए उत्तर व दक्षिण दिशा में सीढियाँ थी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
निचला नगर- इसमें सामान्य जन के निवास थे। कालीबंगा में निचले नगर को
भी सुरक्षा दीवार से घेरा गया।
# भवन निर्माण
1.
कालीबंगा
में कच्ची ईंटों के मकान मिलते है जिससे यह सभ्यता, सैन्धव सभ्यता के अन्य स्थलों की अपेक्षा एक
गरीब बस्ती के रूप में दिखाई देती है।
2. कालीबंगा मे पक्की ईंटों का प्रयोग केवल कुँआ नालियाँ एवं स्नानागार के निर्माण मे हुआ है।
चुनाई - English
Bond system
2.भवनों के दरवाजे गली में खुलते थे। भवन में 4-5
कमरे, रसोईघर, स्नानागार,
कुँआ इत्यादि होते थे।
3.भवन में एक पल्ले के किवाइ लगाये गये तथा
निर्माण में निजता की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रथम तल पर खिड़की नहीं बनाई गई।
4.कालीबंगा में सार्वजनिक नालियों के अवशेष नही
मिलते। यहाँ संभवतः लकड़ी की नाली प्रयोग में लाये जाने के संकेत मिलते हैं।
5. कमरे की फर्श पर अलंकृत ईंटों के साक्ष्य
मिलते हैं।
सड़क व्यवस्था- सभ्यता में समकोण पर काटती हुई सड़कें मिलती है। यहाँ मुख्य
सड़क को पक्का करने के प्रयास दिखाई देते है। (मोदडोजोदडों की तरह)
शवाधान- कालीबंगा में कब्रिस्तान गढ़ी के दक्षिण-पश्चिम में
स्थित था। कालीबंगा से हमें तीन प्रकार विसर्जन मिले हैं। के शव
कुल 37 शव
विसर्जन मिले है- 1. पूर्ण समाधिकरण (सर्वाधिक)
2. आंशिक समाधिकरण
3. दाह संस्कार
A)अण्डाकार गढ्ढे - इसमें कंकाल एवं मृदभांड तथा अन्य सामग्री मिलती है। (15) अवशेष
B) आयताकार गढ़द्दे - इनमें सामग्री तो है, लेकिन अस्थि अवशेष नहीं । 5 अवशेष
C)गोल गद्दे - केवल सामग्री है तथा अस्थि अवशेष नही। 17 अवशेष
पूर्ण शवविसर्जन में शव को पीठ के बल लिटाया गया। है, इसमें सिर को उत्तर दिशा में तथा पैर दक्षिण दिशा में रखा गया। लेकिन एक
उदाहरण ऐसा मिलता है, जिसमें शव को पेट के बल लिटाया गया तथा
सिर को दक्षिण दिशा में रखा गया।
एक कब्र से प्राप्त शव से शारीरिक
दोष का पता चलता है, उसके बायें हाथ की कलाई की हड्ड़ी दायें
हाथ की हड्डी से छोटी है।
- एक अस्थि पंजर पर जलाये जाने का निशान मिलता है।
- एक कब्र से तांबे का दर्पण मिला है।
- एक बच्चे की खोपड़ी में
6 छेद मिले हैं, जिनसे कालीबंगा के
निवासियों के खोपड़ी की शल्य क्रिया से परिचित होने की जानकारी मिलती है।
अन्य प्राप्त सामग्री – 1. कालीबंगा से एक बेलनाकार मुहर मिली है, जो मेसोपोटामिया सभ्यता की है । इस मुहर का कालीबंगा से मिलना व्यापारिक संबंधों की पुष्टि करती है।
2.कालीबंगा के उत्खनन से तांबे के वृषभ की आकृति मिली है।----------------------------------------------------------
3.ऊँट की हड्डियों के साक्ष्य मिलते है। (प्राक्कालीबंगा स्तर से)
4.भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा के साक्ष्य सभवतः प्राक् कालीबंगा बस्ती का अंत भूकम्प के कारण ही हुआ।
ये भी पढे : - बैराठ सभ्यता




Post a Comment