बैराठ सभ्यता
·
जयपुर जिले के शाहपुरा उपखण्ड में
बैराठ कस्बा स्थित हैं।
यहाँ बैराठ के आस-पास कई टीले मिले हैं जिनमें बीजक
डूंगरी, भीम डूंगरी तथा महादेव डूंगरी पुरातत्व
महत्व की है।
· खोज- 1936-37
ई. दयाराम साहनी द्वारा।
· उत्खनन- 1962-63ई., नीलरत्न बनर्जी
तथा कैलाश - नाथ दीक्षित ने व्यापक स्तर पर उत्खनन।
· इस
क्षेत्र से पाषाणकाल से लेकर ऐतिहासिक काल तक के
अवशेष प्राप्त हुए हैं।
· पाषाणकाल
में इस क्षेत्र में मानव की उपस्थिति के चिह्न मिले हैं।
· यहाँ
से पाषाणकालीन औजार तथा गुफा चित्रकारी मिली है।
· इस काल
की संस्कृति का विस्तार दिंगरिया, भानगढ आदि क्षेत्रों मे मिलता
है।
· बैराठ
क्षेत्र में ताम्र संस्कृति के अवशेष बैराठ, किराडोल, चीथवाड़ी, नंदलालपुरा,
गणेश्वर क्षेत्र में मिलते हैं।
· यहाँ
लौह संस्कृति के अवशेष जोधपुरा (जयपुर), सुनारी (झुन्झुनू) क्षेत्र से मिलते हैं।
·
लगभग छठी सदी ईसा पूर्व
में मध्य गंगा घाटी में 16 महाजनपदों का उल्लेख
बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय में प्राप्त होता है जिनमें से मत्स्य
महाजनपद बैराठ क्षेत्र में
स्थित था तथा इसकी राजधानी विराटनगर थी -
इसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है, जहाँ
पाडवों ने अपना एक वर्ष का अज्ञातवास व्यतीत किया।
· मौर्यकाल
में बैराठ क्षेत्र बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध था। मौर्यकाल
सम्राट अशोक को राजस्थान में बौद्ध धर्म के प्रचार का श्रेय दिया जाता है। यहाँ
से अशोक कालीन बौद्ध विहार तथा अभिलेख प्राप्त होते हैं जिनमें भाबू
लघु शिलालेख प्रमुख है।
भाबू लघु शिलालेख #
स्थिति -बीजक
डूंगरी (जयपुर)
खोज - कैप्टन
बर्ट द्वारा
· -यह पहियेनुमा चट्टान पर
उत्कीर्ण है।
· यह
वर्तमान में एशियाटिक सोसायटी ऑफ
बंगाल के कलकता संग्रहालय मे सुरक्षित
है।
Note -
1784 ई. में सर विलियम जोन्स ने एशियाटिक
सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना की
ताकि भारत में प्राच्य विधाओं के अध्ययन को बढ़ावा दिया जा सके।
-
इस लेख में सम्राट
अशोक को मगध का राजा कहा गया है जो बौद्ध धर्म के
त्रिरत्न (बुद्ध, धम्म संघ) में अपनी आस्था प्रकट करता है।
· इस लघु
शिलालेख मे बुद्ध द्वारा राहुल को दिये उपदेशों से संबंधित 7 ग्रन्थों का उल्लेख मिलता है-
1.
उपतिस पसिन
2.
विनय समुकसे
3.
अलियव साथि
4.
अनागत भयानी
5.
मौनेय सूते
6.
मुनिगाथा
7.
लाघुलोवादी- सूते -
अधिगच्च
-
गुप्त काल में सम्पूर्ण
राजस्थान गुप्तों के अधीन था। हर्षवर्धन के काल में चीनी यात्री हेनसांग
अपनी भारत यात्रा के दौरान विराटनगर की
यात्रा पर आये।
-
उन्होनें यहाँ 8 बौद्ध मठों का उल्लेख किया तथा बताया कि यहाँ
बैल तथा भेड़ प्रसिद्ध है।
-
बैराठ के उत्खनन से चांदी के 8 पंचमार्क सिक्के एवं इण्डोग्रीक
शासकों की 28 मुद्राऐं मिली
है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
अन्य प्रमुख सभ्यता
# तरखान वाला डेरा #
स्थिति-
गंगानगर
· 2003-04
ई. में पी. के. त्रिवेदी एवं जे.
बी. पटनायक ने खोज की।
· यहाँ
से विकसित हडप्पा सभ्यता के अवशेष मिले है।
# करणपुरा (हनुमानगढ) #
· 2012-13
ई. में एस. के. मित्र तथा वी.
एन. प्रभाकर ने खोज की।
· यहाँ
से प्राकृ एवं विकसित हडप्पा के अवशेष प्राप्त होते हैं।

Post a Comment