शेखावाटी किसान आंदोलन || Rajasthan Gk || भील आंदोलन || मीणा आंदोलन || गोविन्द गिरी || मोतीलाल तेजावत

शेखावाटी किसान आंदोलन


  


   


  5 ठिकाने

 

पंचपाणे-  बिसाऊ, डूंडलोद, मलसीसर, मंडावा, नवलगढ

25  दिसम्बर 1924 ई. को जयपुर सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया जिसमे ठिकानों में किसानों को लगान और देय राशि न देने के लिए उकसाये जाने पर 6 माह की कैद का प्रावधान किया।

- 5 Nov. 1925 को बंगड में एक सभा का आयोजन किया गया।

~ इसमें किसान संघर्ष समिति का गठन किया गया ।

जिसमे अध्यक्ष - रामसिंह

उपाध्यक्ष - सूया जाट             और  मंत्री -  रतनसिंह -

- इन्होने गांवो मे जाकर एकता (एकजुट) बने रहने की अपील की।

- इन समय जयपुर राज्य प्रजामंडल ने किसानों का खुला समर्थन दिया।

- जयपुर राज्य प्रजामंडल ने 1 मार्च 1939  ई. को किसान दिवस मनाया।

 

 

जनजाति आंदोलन

 

जनजाति आंदोलन

         1818 ई. मेवाड सरकार और ईस्ट इंडिया कम्पनी के बीच हुई संधि के अनुसार कम्पनी ने इस क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया था ।

- जनजातीय आंदोलन के प्रमुख प्रकार/ भाग -

1.       भील आंदोलन

2.       मीणा आंदोलन

 

भील आंदोलन

 

 क्षेत्र - मेवाड़, डूंगरपुर, बांसवाडा, सिरोही क्षेत्र ।

भीलों का अर्द्ध   स्वतंत्र जीवन व्यतीत

   ~  कर्नल टॉड का भोमट क्षेत्र पर नियंत्रण का प्रयास  ।

~ हस्तक्षेप से 1823 ई. में भील विद्रोह । सैन्य बल से दबा दिया गया।

- 1841 ई. में मेवाड़ भील कोर का गठन -मुः खैरखाडा

प्रथम कमाउंट - कैप्टन विलियम हंटर को नियुक्त ।

~ 1857 के पश्चात् भीलों को वन सम्बधी अधिकारों से वंचित कर दिया गया।

1881 में जब मेवाड राज्य में कुछ सुधार किये तो भीलों ने विद्रोह कर दिया ।

          भील आंदोलन में गोविन्द गिरी का योगदान

- गोविंद गिरि का जन्म डूंगरपुर राज्य के बाँसिया (बेडता) गाँव में २० दिसम्बर 1858 को एक बंजारा परिवार में हुआ था ।

- गोविंद गिरि ने कोटा-बूंदी के अखाडे के गुरु राज गिरि से दीक्षा ली थी ।

- गोविंद गिरि पर 1857 की क्रांति व दयानन्द सरस्वती के विचारों का प्रभाव था ।

- 1881 में गोविन्द गिरि की स्वामी दयानंद से भेंट की ।

- उनकी प्रेरणा से गोविंद गिरि ने भीलो को एकत्र करने के लिए भगत आंदोलन की शुरुआत की ।

~ 1883 ई. में गोविद गिरि ने सम्प सभा की स्थापना की सम्प सभा के 10 नियम थे । -

-सम्पसना' का तात्पर्य- पारस्परिक प्रेम व एकता का संवर्धन करने वाला संगठन ।

- गुरु गोविन्द गिरि ने सम्यसभा का प्रथम अधिवेशन 1903 में मानगढ़ पहाडी पर किया ।

- सम्प सभा को हिन्दू दायरे मे बनाये रखने के लिए ‘भगत पंथ' की स्थापना की।

- उन्होने अपनी सबसे  पहली धूणी अपने ग्राम के निकट छाणी डूंगरी में स्थापित की तथा  इसकी सुरक्षा के लिए कोतवाली की नियुक्ति की ।

- इनके प्रमुख शिष्य पूजा धीरजी थे ।

-

 

मानगढ़ का विराट सम्मेलन :-

- गोविन्द गिरि ने अक्टूम्बर 1913 ई. में भीलो को मानगढ़ पहाड़ी पर एकत्र होने का आह्‌वान किया ।

- इस घटना से बांसवाडा, डूंगरपुर, ईडर की भील रियासते आशंकित हो गई और उन्होने संबंधित अंग्रेज अधिकारियों (AGG) से भीलों के दमन की प्रार्थना की।

~ नवम्बर 1913 की वेलेजली राइ‌फल्स, राजपूताना रेजीमेट मेवाड भील कौर, जाट रेजीमेंट आदि ने मानगढ़ पहाडी को घेर लिया ।

- 17 नवम्बर 1913 ई. में मानगढ़ (बांसवाडा) पहाडी पर सम्प सभा के सम्मेलन पर गोलियाँ बरसाई गयी जिसमें 1500 स्त्री-पुरुष घटनास्थल पर ही मारे गये । इस घटना को 'भारत का दूसरा जलियांवाला बाग हत्याकांड की संज्ञा दी गई ।

~ इसके बाद गोविन्द गिरी को गिरफ्तार कर लिया जाता है ।

~ अहमदाबाद कोर्ट ने इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई ।

- शेष जीवन गुजरात के 'कम्बोर्ड' नामक स्थान पर बिताया ।

 मोतीलाल तेजावत का योगदान

जन्म - 1887 ई. कोल्यारी गाँव, फलासिया आदिवासी ठिकाना

~ ओसवाल (जैन) परिवार में जन्म ।

- मोतीलाल तेजावत ने अत्यधिक करों बेगार एवं सामंती जुल्मों के विरुद्ध 1921 ई. में चितोड में आदिवासियों के लिए 'एकी आंदोलन' चलाया । इसे 'भोमट आदोलन के नाम से भी जाना जाता है।

- आदिवासी किसानों पर होने वाले अत्याचारों के संबंध में तथ्य एकत्रित कर उन्होंने 21 मांगों का समावेश करते हुए 'मेवाड की पुकार' नामक पुस्तिका की व मेवाड के महाराणा के समक्ष प्रस्तुत की ।

- 7 अप्रैल 1922 में तेजावत ने विजयनगर राज्य के नीमडा गाँव में एक सम्मेलन बुलाया जिसे सफल होने से रोकने के लिए मेवाड़ भील कोर के सैनिकों ने नीमड़ा गाँव मे अंधाधुंध गोलियाँ चलाई । जिसमें 1200 आदिवासी  भील मारे गये ।

- तेजावत द्वारा भूमिगत होकर आंदोलन का संचालन करते है ।

- 1929 ई. में गांधीजी की सलाह पर आत्मसमर्पण कर देते हैं ।

- सन् 1936 तक मोतीलाल तेजावत की सेंट्रल जेल उदयपुर में रखा जाता है।

- इन्होंने रिहा होने के बाद भारत छोड़ो आंदोलन मे भाग लिया ।

- 5 दिसम्बर 1963 को तेजावत की मृत्यु हो गई।

- भीलो के मसीहा, बावजी आदि उपनाम ।

 

मीणा आंदोलन

~ जहाजपुर परगने के मीणाओं के द्वारा 1851 में उद‌यपुर राज्य में अग्रेजो के विरुद्ध विद्रोह कर दिया ।

- विद्रोही मीणाओं के दमन के लिए हाकिम रघुनाथ सिंह मेहता की नियुक्त किया गया लेकिन इसने अवैध वसूलियाँ शुरू कर दी ।

- 1860 ई. तक मीणाओं के विद्रोह को दबा दिया गया।

जयपुर राज्य के मीणा आंदोलन

- 1924 में ब्रिटिश भारत सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट तथा जयपुर राज्य के जरायम पेशा कानून-1933 के तहत सभी स्त्री-पुरुषों की रोजाना नजदीकी धाने में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु पाबंद किया।

- मीणा समाज में इसका तीव्र विरोध किया तथा अपने अस्तित्व के लिए 1933 में मीणा क्षत्रिय महासभा का गठन किया । जरायम कानून को रदद् करने का इसमें प्रयास  किया गया ।

- अप्रैल 1944 में नीमकाथाना (सीकर) में मीणाओं का वृहद् अधिवेशन हुआ । जिसकी अध्यक्षता जैन संत मगन सागर ने की । जहाँ प. बंशीधर शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मीणा सुधार समिति का गठन किया गया ।

मंत्री राजेन्द्र कुमार अजेय - महामंत्री - लक्ष्मी नारायण इरवाल  ।

~ इस समिति ने 1945 में जरायम पेशा कानून व अन्य कानून वापस लेने की मांग करते हुए लक्ष्‌मी नारायण झरवाल के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन चलाया ।

~ जुलाई 1946 में सरकार ने स्त्रियों व बच्चों को थाने में उपस्थिति देने से मुक्त कर दिया । बाद में पुरुषों को इस कानून विमुक्त कर दिया।

~ 28 Oct. 1946 को एक विशाल सम्मेलन बागावस  में आयोजित कर चौकीदार मीणाओं ने स्वेच्छा से चौकीदारी के काम से इस्तीफा दे दिया तथा इस दिन को ‘मुक्ति दिवस' के रूप में मनाया ।

- मीणाओं द्वारा लगातार प्रयाप्त करने पर सन् 1952 में जरायम पेशा संबंधी काला कानून रद्द हुआ ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Ad

Ad 2