बेंगू किसान आंदोलन
- चित्तौड़गढ़ रियासत में बेगूँ किसान आंदोलन 1921 मे शुरु हुआ।
- बेगू किसान आंदोलन का प्रमुख कारण
लागबाग, बेगार और ऊँचे लगान था।
पथिकजी ने
इस आंदोलन का नेतृत्व श्री रामनारायण चौधरी
को सौंपा ।
बेंगू के
किसान 1921 ई. में मेनाल के भैरूकुण्ड नामक स्थान पर एकत्रित हुए।
- श्री रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में
किसानों ने निर्णय किया कि फसल का लाटा-कूंता नहीं कराया जाएँ व लाग व बेगार नहीं दी
जाए।
- लगभग दो वर्ष की टकराहट के बाद बेगू
ठाकुर अनूप सिंह ने सुलह की लेकिन सरकार ने राजस्थान
सेवा संघ और ठाकुर अनूपसिंह के मध्य हुए समझौते को बोल्शेविक फैसले की संज्ञा दी गई।
- अनूपसिंह को उदयपुर में नजरबंद कर दिया गया एवं ठिकाने पर मुंसरमात बैठा दी गई।
- भ्रष्टाचार
और दमन के लिए मशहूर लाला अमृतलाल को बेंगू का मुंसरिम नियुक्त किया गया।
- सरकार ने
बदोबस्त अधिकारी ट्रेंच को शिकायतों की जांच के सिलसिले से बेंगू भेजा।
- ट्रेंच ने एकतरफा निर्णय में कुछ मामूली
लागतों के अलावा अन्य सभी लागतों व बेगार को जायज ठहराया। किसानों ने ट्रेंच कमीशन
का बहिष्कार किया।
बेंगू के
किसान ट्रेंच के निर्णय पर विचार करने के लिए गोविन्दपुरा में एकत्र हुए।
- 13 जुलाई 1923 को किसानों को सेना ने घेर लिया तथा किसानों की
अहिंसक सभा पर ट्रेंच द्वारा लाठी चार्ज कर गोलियाँ चलाई गई।
- सेना से रुपाजी व कृपाजी नामक दो किसान शहीद हुए । इम अमानवीय कृत्य की सर्वत्र निन्दा की गई।
अब स्वयं विजयसिंह पथिक ने बेंगू आंदोलन की बागडोर संभाली।
- मेवाड़ सरकार द्वारा इन्हें 10 सितम्बर 1923 ई को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया जिसके बाद आंदोलन धीरे-धीरे
समाप्त हो गया।
- एक लम्बे समय तक जेल में रहने के बाद
पथिकजी 27 अफैल 1927 को रिहा किए गए।
बेंगू वर्तमान
में चित्तौडगढ़ जिले में आता है ।
follow us on
JOIN TELEGRAM
JOIN WHATSAPP
बूंदी (बरड) किसान आंदोलन
- सन्
1922 से बूंदी के बरड़ क्षेत्र में किसान आंदोलन प्रारम्भ हुआ ।
- बिजोलिया
के किसानों की सफलता ने बूंदी के बरड क्षेत्र के किसानों को अपने अधिकारों की प्राप्ति
हेतु संघर्ष के लिए प्रोत्साहित किया ।
- कोटा के
नेता नयनूराम शर्मा
हाड़ौती सेवा संघ
के कार्यकर्ता थे ।
- 2 अप्रैल 1923 को डाबी में हुई सभा में किसानों
ने राजस्व, निर्यात शुल्क न देने, खाने-पीने की चीजों की आपूर्ति बंद करने का फैसला
लिया ।
- इस बीच
सभा स्थल पर पुलिस डाबी पहुंचकर सभा को रोकने का प्रयास किया ।
- पुलिस के
आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस अधीक्षक इकराम हुसैन ने भीड़ पर गोली चलाने के आदेश दे दिए ।
- किसान नेता
नानक भील और देवीलाल
गुर्जर मारे गए और
स्त्रियों सहित कई अन्य किमान घायल हुए।
यह घटना बूंदी
के किसान आदोलन की सबसे भीषण घटना मानी जाती है।
राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी
माणिक्यलाल वर्मा ने उसी समय नानक भील की याद में एक गीत' मर्जी शीर्षक से लिखा।
नानक भील
राजस्थान का एक प्रमुख शहीद कहलाए |
- 10 मई 1923 को प. नयनूराम शर्मा को राज्य
विरोधी देशद्रोही कृत्यों के लिए चार साल की सजा दी गई
गुर्जरों का आंदोलन (1936-45)
- गुर्जर समुदाय के लोगों में अनेक कष्टदायक
करों व राज्य द्वारा उनके सामाजिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश व्याप्त था
।
- 1936 में नुक्ता (मृत्युभोज) पर कानूनी पाबंदी लगा |
-- पशु गिनती
की सरकारी कार्यवाही ने गुर्जरों के मन में यह आशंका उत्पन्न कर दी कि उनके ऊपर चराई कर लगाया जा सकता
है।
- 5 अक्टूम्बर
1936 को हिण्डोली में हुडेश्वर महादेव के मंदिर पर गुर्जर, मीणा एवं अन्य पशुपालकों व किसानों की एक सभा हुई जिसमें 90 गाँवों के व्यक्ति सम्मिलित हुए थे।
- इस सभा के पटेलो ने अपना एक मांग पत्र
तैयार कर हिन्डौली के तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया।
- कुल मिलाकर
इनका प्रमुख जोर चराई कर को समाप्त करने, पशुचारण की सहूलियत उपलब्ध कराने पर था ।
- सन् 1943 में एक बार पुनः हिण्डौली क्षेत्र में गुर्जरी
का आंदोलन प्रारम्भ हुआ ।
- 5 जनवरी 1943 को 60 गाँबो के गुर्जर किसानों ने बूदी
के महाराजा के समक्ष ज्ञापन भेजा । नया प्रस्तावित चराई कर इस आंदोलन का मुख्य निशाना
था ।
- 11 oct 1943 को बूंदी के दीवान ने इस मुद्दे पर निर्णय लेते
हुए यह अधिसूचना जारी की कि शुल्क मुस्त चराई की छूट किसान की जीत के अनुपात में प्रदान
की छूट किसान के में प्रदान की जाएगी।
- मार्च 1945 के अंत तक आंदोलन को शांत कर दिया गया।
अलवर किसान आंदोलन
- अलवर, (भरतपुर) क्षेत्र में मोहम्मद हादी ने 1932 ई. में 'अन्जुमन खादिम
उल इस्लाम' नामक संस्था
स्थापित कर मेव किसान आंदोलन को एक संगठित रूप दिया ।
- इसमें प्रमुख रूप से सहायता मोहम्मद
अली द्वारा प्रदान की गई थी ।
- इस संगठन ने 1 अप्रैल 1932 को अलवर राज्य में करीब 200 इस्लामिया स्कूल शुरु करने का फैसला किया।
- चौधरी यासीन खान
द्वारा अलवर के मेव
किसानों का नेतृत्व किया गया ।
- इनके नेतृत्व में मेवों ने खरीफ फसल
पर लगान देना बंद कर दिया ।
- 1933 में तिजारा दंगो के तहत् सेना द्वारा
बलपूर्वक राजस्व वसूल कर अभियान को कुचल दिया ।
- एक विशेष
समिति का गठन किया गया । इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर मेवों को भू-राजस्व तथा अन्य
करो में छूट के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक समस्याओं का समाधान भी किया गया ।
- अलवर रियामत में जगली सूअरों द्वारा
खड़ी फसल को खराब कर दिया जाता था ।
-सुअरों की समस्या के निवारण हेतु किसानों
ने 1921 मे आंदोलन प्रारम्भ किया । अततः सरकार ने समझौता
कर किसानों की सूअर मारने की इजाजत दे दी ।
Note - अलवर राज्य में पहली बार 1876 ई. में मेजर पी. डब्ल्यू पाउलेट द्वारा नियमित
भूमि बदोबस्त था। (16 वर्ष)
- दूसरा भूमि
बंदोबस्त सन् 1900 में अलवर और भरतपुर के सेटलमेंट ऑफिसर
M.F.O डायर ने 20 वर्षों के लिए किया था।
- प० एन. एल टिक्को ने अलवर राज्य में तीसरा संशोधित भूमि बंदोबस्त 1923-24 में लागू किया ।
-1923-24 में अलवर महाराजा जयसिंह
ने लगान की दरों
को बढ़ा दिया ।
- इससे राजपूत व ब्राह्मण किसानों अधवा
भू-स्वामियो में असंतोष बढ़ गया।
- जनवरी 1925 में दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
के अधिवेशन में राजपूतों ने भाग लिया व महासभा के सामने अपनी शिकायत रखी ।उन्होने पुकार
शीर्षक से एक पम्पलेट प्रकाशित किया ओर उसे महासभा में बाटा ।
- 13 मई 1925 को अलवर की बानूसर तहसील के नीमूचाणा गाँव में उच्च जातीय सभा का आयोजन चल रहा
था ।
- 13 मई 1925 को अलवर का एक सैन्य दल नीमूचाणा पहुंचा तथा सम्पूर्ण गाँव पर घेरा
डाल दिया। गाँव को घेरने के पश्चात् वहाँ के ठाकुर को आंदोलन समाप्त करने के लिए मजबूर
किया गया।
- विरोधस्वरूप परिणाम न मिलता देख सैन्य
दल के कमाण्डर छज्जूसिंह
के आदेश पर 14 मई 1925 को मशीनगनों से अंधाधुंध फायरिंग की जिससे सैकडों लोग मारे गये ।
- राजस्थान सेवा संघ ने इस मामले की
जाँच की तथा इस जाँच की पूरी कहानी 31 मई 1925 के “तरुण राजस्थान' के अंक में प्रकाशित की।
रामनारायण
चौधरी ने इसे “नीमूचाणा हत्याकांड” की संज्ञा दी ।
दिल्ली के
एक अखबार 'रियामत' ने इसकी तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की थी ।
- गाँधीजी ने इस कांड को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी वीभत्स बताया तथा इसे
दोहरी डायरशाही की संज्ञा दी थी।
छज्जूसिंह को 'राजस्थान का जनरल डायर' कहा जाता है।
भरतपुर किसान
आंदोलन
-नवम्बर 1931 में दूसरा संशोधित नवीन भूमि बंदोबस्त लागू किया गया ।
- इसमें किसान
की शुद्ध उपज का 2/3 भाग सरकार का हिस्सा रखा गया था ।
- 1930-31 की विश्व आर्थिक मंदी, भावी में गिरावट व नाए भूमि बंदोबस्त मे राजस्व
की ऊँची दरों ने किसानों में असंतोष उत्पन्न कर दिया।
- 23 नवम्बर 1931 को भरतपुर में 'भोजी लम्बदार’
के नेतृत्व में विभिन्न तहसीलों के किसान एकत्रित हुए । भोजी लम्बरदार ने राज्य के
विरुद्ध भड़काऊ भाषण दिए।
- नवम्बर 1931 में 'भोजी लम्बरदार
को गिरावतार कर लिया गया जिससे यह आदोलन समाप्त हो गया।

Post a Comment