अध्याय- 4 राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल
♂️ राजस्थान के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
By:- Rajasthan Gk All In One
♂️महत्वपूर्ण प्रश्न♂️
1.अग्निकुंड( वेदिकाएँ) के साक्ष्य से किस सभ्यता में प्राप्त हुए?
उत्तर -कालीबंगा
_____________________________________
2. किस सभ्यता से हाथ से बुने हुए वस्त्र प्राप्त हुए?
उत्तर -बैराट और बालाथल सभ्यता से
_____________________________________
3. नाचता हुआ पक्षी किस सभ्यता से मिला है ?
उत्तर- बैराठ
_____________________________________
4. ताम्र संचयी संस्कृति किस सभ्यता को कहा जाता है?
उत्तर - गणेश्वर सभ्यता को
_____________________________________
5. 10 वी या 11वीं शताब्दी में किस सभ्यता को "आघाटपुर" के नाम से जाना जाने लगा?
उत्तर - आहड सभ्यता को
_____________________________________
6. कालीबंगा किस जिले में स्थित है?
उत्तर -हनुमानगढ़
_____________________________________
7. अशोक का भाब्रू शिलालेख कहां से प्राप्त हुआ?
उत्तर- बैराठ
_____________________________________
8. "बीजक की पहाड़ी एवं भीम डूंगरी" किस सभ्यता से संबंधित हैं ?
उत्तर - बैराठ
_____________________________________
9. किस सभ्यता से 8 पंचमार्क एवं 28 भारतीय यूनानी शासकों की मुद्राएं मिली ?
उत्तर -बैराठ
_____________________________________
10.सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया गया ?
उत्तर -तांबा
_____________________________________
➡️ JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL FOR MORE QUESTION
_____________________________________
राजस्थान के सभी प्रतियोगिताओं के लिए महत्वपूर्ण बिंदु जहां से "राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल" के विषय में प्रश्न पूछे गये है और पूछे जा सकते है।
♂️महत्वपूर्ण बिंदु♂️
_____________________________________
1.प्राचीन काल के अवशेष जिनसे हमें स्थान घटनाओं के संदर्भ को समझने में सहयोग मिलता है ,पुरातत्विक स्रोत कहलाते हैं । पुरातात्विक स्रोत में मुद्रा , अभिलेख बर्तन कलाकृतियां ताम्रों पर आदि सभी को शामिल किया जाता है।
_____________________________________
2. राजस्थान में दृषद्वती और सरस्वती नदी की घाटी में पूराविद अमलानंद घोष ने करीब दो दर्जन पूरास्थलों की खोज की, कालीबंगा घग्गर नदी किनारे बसी हुई थी ।
_____________________________________
3. शल्य चिकित्सा के प्रमाण कालीबंगा सभ्यता से मिले हैं।
_____________________________________
4. ताम्रवती नगरी आहड सभ्यता को कहा जाता था । जो उदयपुर जिले में थी । यहां पर संयुक्त परिवार के प्रमाण मिले हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि यह सभ्यता प्राकृतिक प्रकोप से विध्वंस हुई थी ।
_____________________________________
5. बालाथल सभ्यता उदयपुर जिले से संबंधित हैं जहां पर लोह काल के अवशेष प्राप्त हुए हैं, यहां पर लोहा गलाने की भट्टियों के चिन्ह भी प्राप्त हुए हैं।
_____________________________________
अन्य सभ्यता संस्कृति के केंद्र
भीलवाड़ा -बागोर, ओझियाना
जयपुर- सांभर, जोधपुर
टोंक- नगर, रैढ
चित्तौड़- नगरी
भरतपुर- नोह
जालौर -भीनमाल
राजसमंद- पछमता - गिलुंड
_____________________________________
Meta Tags:-Rajasthangk in Hindi,Rajasthan Gk, Rajasthan Important Question,Gknotespdf,राजस्थान अध्ययन, राजस्थान अध्ययन Book Pdf In Hindi,राजस्थान की सभ्यताएं, राजस्थान अध्ययन कक्षा 6,वनपाल वनरक्षक,Reet Important Question,Reet Exam,RAS Question, राजस्थान का इतिहास,Rajasthan History, Rajasthan History In Hindi Pdf, Rajasthan Geography In Hindi,राजस्थान का भूगोल,Best Book For Rajasthan Gk.

Post a Comment