राजस्थान अध्ययन कक्षा -6 अध्याय -2

 




           2.   राजस्थान का इतिहास

   

महत्वपूर्ण प्रश्न



1. कोटा - बूंदी का क्षेत्र कहलाता है ? 
उत्तर - हाडौती 

2. मालव देश के अंतर्गत कौन से क्षेत्र आते थे? 
उत्तर - टोंक,प्रतापगढ़ एवं झालावाड़

3. शिवि जनपद की राजधानी थी? 
उत्तर -मध्यमिका 

4. मत्स्य जनपद का उल्लेख किस वेद में मिलता है ?
उत्तर -ऋग्वेद 

5. चौथी शताब्दी ईस्वी पूर्व के यूनानी लेखको ने सिकंदर के समय किस जनपद का उल्लेख किया गया है? 
उत्तर- शूरसेन

6. बयाना प्रशस्ति से किस राजवंश का वर्णन मिलता है ?
उत्तर -शूरसेन 

7. प्राचीन समय में गुहिल- सिसोदिया वंश का राज्य रहा था?
उत्तर - मेवाड़

8. शेखावटी में सम्मिलित जिले हैं ?
उत्तर- सीकर ,चूरू, झुंझुनू 


9.महाभारत -कालीन जनपद थे ?
उत्तर - मत्स्य 

10. मत्स्य जनपद की राजधानी थी? 
उत्तर-विराटनगर 



11. ब्यावर -अजमेर का क्षेत्र आता है -
उत्तर - मेरवाड़ा

12. प्राचीनतम ग्रंथ ( प्रथम वेद) माना जाता है ?
उत्तर- ऋग्वेद 

13. खानवा के युद्ध में राणा सांगा की तरफ से बाबर के विरुद्ध युद्ध करते हुए मारा गया था, वह था? 
उत्तर -हसन खान मेवाती

14. जयपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्र की भाषा क्या कहलाती हैं ? 
उत्तर - ढूंढाडी

15. क्षत्रप का क्या आशय है? 
उत्तर- क्षत्रप का आशय प्रांत का मुखिया ,राज्यपाल होता है। 
नोट :- राज्यपाल – भारत में शक जाति के शासकों हेतु प्रयुक्त

16. मांड क्या है? 
उत्तर-जैसलमेर का प्राचीन नाम मांड है।


17. जांगल प्रदेश की राजधानी क्या थी? 
उत्तर- अहिच्छत्रपुर ( नागौर ) 


महत्वपूर्ण बिंदु



1.जैसलमेर को मांड या वल्ल, जोधपुर का दक्षिण भाग गुर्जरत्रा, प्रतापगढ़ को कांठल और झालावाड़ का क्षेत्र मालवा, ब्यावर -अजमेर का क्षेत्र मेरवाड़ा के नाम से जाना जाता था । 


2.डूंगरपुर और बांसवाड़ा के क्षेत्रों को वागट् या वागड़ कहा जाता था । अतः इस क्षेत्र की बोली वागडी हैं। 


3.यौधेय क्षेत्र- राजस्थान का उत्तरी भाग एक शक्तिशाली कबीला था, संभवत इन्होंने ही उत्तरी भारत से कुषाण शक्ति को नष्ट था । 



Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Ad

Ad 2